हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर जिला सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि हरेला केवल पौधरोपण का पर्व नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय से अभियान चलाने और लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं जल स्रोतों के आसपास फलदार, छायादार व स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधे लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही हरेला अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!