आपदा पीड़ितों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने को दिया प्रशिक्षण


रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह की अध्यक्षता में जिला आपदा परिचालन केंद्र (ईओसी) रुद्रप्रयाग में ’“आपदा पीड़ितों को विधिक सहायता”’ विषय पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा प्रभावित लोगों को समयबद्ध राहत, पुनर्वास एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बीच समन्वय को मजबूत करना था।
सचिव पायल सिंह ने ईओसी का निरीक्षण कर आपदा निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली और आधुनिक तकनीक के उपयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन अधिकारी, विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी, अधिवक्ता, आपदा मित्र एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!