खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


टिहरी। खेल निदेशालय उत्तराखंड, जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल एवं खेल कार्यालय नरेंद्रनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंडर-18 बालक एवं बालिका जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता में जनपद की विभिन्न टीमों के 160 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नरेंद्रनगर मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर एवं विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावल व नवीन रयाल ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, टीम भावना और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में खेलो इंडिया सेंटर की टीम प्रथम तथा पूर्णानंद खेल मैदान की टीम द्वितीय रही। बालिका वर्ग में नालंदा अकादमी ने प्रथम और खेलो इंडिया सेंटर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में खेल विभाग के अधिकारियों, कोच एवं निर्णायकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!