हरिद्वार ग्रामीण जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, वेद प्रकाश वर्मा बने जिला प्रवक्ता


हरिद्वार/लक्सर। हरिद्वार ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने रविवार को जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रकाश वर्मा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।
जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर विकास, रोजगार और किसानों के मुद्दों को लेकर निशाना साधते हुए 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। नवनियुक्त जिला प्रवक्ता वेद प्रकाश वर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से जनता तक पहुंचाएंगे। नई कार्यकारिणी में सचिन विश्वास को जिला उपाध्यक्ष, गायत्री देवी व मोहन चौधरी को जिला महासचिव सहित कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हाजी तस्लीम अहमद सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!