चारधाम यात्रा में खोया मोबाइल पंजाब से बरामद

चमोली। चारधाम यात्रा के दौरान खोया हरियाणा के यात्री का मोबाइल चमोली पुलिस ने सर्विलांस तकनीक और अंतरराज्यीय समन्वय से पंजाब से बरामद कर वापस सौंप दिया। कुरुक्षेत्र निवासी दिनेश जेटली शर्मा हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान अपना रेडमी मोबाइल खो बैठे थे, जिसकी सूचना उन्होंने चौकी घांघरिया में दी। पुलिस ने जांच करते हुए मोबाइल की लोकेशन पंजाब के तरणतारण जिले में ट्रेस की और वहां की पुलिस से संपर्क किया। तरणतारण पुलिस की मदद से मोबाइल बरामद कर सुरक्षित घांघरिया पहुंचाया गया। मोबाइल वापस मिलने पर यात्री ने चमोली पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
