सोलर प्लांट से 3.50 लाख रुपये का इन्वर्टर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


चमोली। चमोली पुलिस ने ग्राम लासी स्थित सोलर प्लांट से चोरी हुए करीब 3.50 लाख रुपये कीमत के 100 किलोवाट क्षमता वाले सोलर इन्वर्टर की चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एस एंड एस एनर्जी सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के साइट सुपरवाइजर हरीश चन्द्र शेखर ने कोतवाली चमोली में शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी के 200 किलोवाट क्षमता वाले सोलर प्लांट से अज्ञात व्यक्ति इन्वर्टर चोरी कर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर ग्राम लासी निवासी अंकित सिंह पुत्र स्वर्गीय थान सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया सोलर इन्वर्टर बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!