हरेला पर्व एवं विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज


श्रीनगर गढ़वाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के निर्देश पर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अलका, अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्षता में हरेला पर्व एवं विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 16 जुलाई 2026 को हरेला पर्व के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने तथा 18 जुलाई को प्रस्तावित विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर चर्चा की गई। विशेष लोक अदालत में 138 एनआई एक्ट वादों के निस्तारण को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में तहसीलदार दीपक सिंह भंडारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर कुलदीप सिंह सहित विधिक सेवा समिति के सदस्य, पीएलवी एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!