होमस्टे योजना के आवेदनों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जिला स्तरीय समिति द्वारा समीक्षा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी करते हुए पात्र प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने आवेदकों से संवाद कर होमस्टे कक्ष निर्माण, नवीनीकरण एवं निर्माण संबंधी कार्ययोजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि होमस्टे योजना पर्यटन विकास के साथ स्थानीय लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने का बेहतर माध्यम है। डीएम ने चयनित आवेदकों की आवश्यक औपचारिकताएं जिला पंचायत के समन्वय से समयबद्ध पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवेदकों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आवेदक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!