विधायक की पहल बनी प्रेरणा: नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन


श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा विधायक विनोद कंडारी ने जीएमवीएन श्रीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में अपनी ‘भारत दर्शन’ पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को निजी खर्च पर देश के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं लोकतांत्रिक संस्थानों का शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा।
विधायक ने कहा कि नौ वर्ष पूर्व शुरू की गई यह पहल लगातार जारी है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ देश की संस्कृति, लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय संस्थानों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। सितंबर माह में आयोजित होने वाली यात्रा में देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यात्रा की शुरुआत ऋषिकेश से होगी, जहां विद्यार्थी गंगा आरती में शामिल होंगे। इसके बाद उत्तराखंड विधानसभा भ्रमण और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट, विधानसभा भ्रमण, तारामंडल तथा अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर सहित प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। विधायक कंडारी ने कहा कि यह यात्रा केवल भ्रमण नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रीय चेतना और भविष्य निर्माण का प्रयास है। उन्होंने बताया कि यात्रा का पूरा खर्च वे स्वयं वहन करते हैं और विद्यार्थियों या अभिभावकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!