समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहा जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार

देहरादून/चमोली/टिहरी/पौड़ी/उत्

शिविर में 386 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
हरिद्वार। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड मुख्यालय लक्सर में सेवा पखवाड़ा शिविर आयोजित किया गया। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 1130 क्षेत्रवासियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की, जबकि 386 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 40 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 30 का मौके पर निस्तारण किया गया। 23 विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई।

कैबिनेट ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
रुद्रप्रयाग। विकासखंड अगस्तमुनि स्थित क्रीड़ा भवन सभागार में आयोजित जनसेवा शिविर में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, पर्यटन, डेयरी, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया और महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में प्रतिभाग किया।

150 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
चमोली। विकासखंड नंदानगर के कनोल में आयोजित बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर में 150 से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिया गया। शिविर की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने की। स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, पशुपालन, समाज कल्याण, शिक्षा और आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत, पेंशन और आवास से जुड़ी 35 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 25 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।

उद्योग और स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी
चमोली। विकासखंड कर्णप्रयाग में उद्योग एवं स्वरोजगार पर केंद्रित जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की संभावनाओं तथा सरकार की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल ने ‘मेरी योजना’ पुस्तिका के माध्यम से योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से 200 से अधिक लोगों को योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

कृषि, उद्योग और पशुपालन योजनाओं की दी जानकारी
टिहरी। सेवा सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत घनसाली विकासखंड मुख्यालय में कृषि, उद्योग और पशुपालन क्षेत्र की उपलब्धियों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक शक्तिलाल शाह सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और नवाचारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

128 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
पौड़ी। विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र सभागार में आयोजित जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिया गया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद किया। शिविर में उद्योग विभाग ने ऋण वितरण, उद्यम प्रमाण पत्र और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य जांच, रोजगार आवेदन, निःशुल्क औषधि वितरण, पेंशन, महालक्ष्मी किट और सब्जी बीज वितरण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
