फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

पौड़ी गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत कोटद्वार पुलिस ने गैर जमानती वारंट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने फौजदारी वाद संख्या-543/2020 (राज्य बनाम हुकुम सिंह आदि) में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट पर फरार चल रहे महेन्द्र सिंह निवासी कोटद्वार को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। अभियान के तहत वारंटियों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजा राम डोभाल एवं कांस्टेबल रविन्द्र भट्ट शामिल रहे।
