मानसून तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा, दिए निर्देश


टिहरी। मानसून सीजन को देखते हुए अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने ऋषिकेश एवं मुनि की रेती क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा संचालित बाढ़ सुरक्षा और ड्रेनेज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चन्द्रभागा नदी में रेलवे पुल से आईएसबीटी पुल तक चल रहे चौनलाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई और इसे शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री घोषणा के तहत मुनि की रेती, ढालवाला, चौदह बीघा और तपोवन क्षेत्र में निर्मित वर्षा जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि ड्रेनों के माध्यम से वर्षा जल की प्रभावी निकासी हो रही है, जिससे जलभराव की समस्या में काफी राहत मिलेगी। एडीएम ने प्रस्तावित ढालवाला द्वितीय चरण बाढ़ सुरक्षा योजना के स्थल का भी निरीक्षण करते हुए कहा कि इसके क्रियान्वयन से क्षेत्र की बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और प्रस्तावित सड़क आपदा के समय वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी उपयोगी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!