मूकबधिर महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया


टिहरी गढ़वाल। टिहरी पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक मूकबधिर महिला को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया। 3 जुलाई को नदी किनारे अकेली घूम रही महिला की सूचना मिलने पर घनसाली पुलिस मौके पर पहुंची। महिला अपनी पहचान बताने में असमर्थ थी, जिसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रहरियों और सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान कराने का अभियान चलाया। स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला की पहचान ग्राम होल्टा निवासी के रूप में हुई और उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित व मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस ने भविष्य में सुरक्षा के लिए महिला के पास पहचान संबंधी विवरण रखने की सलाह भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!