यमुनोत्री धाम में सुरक्षा बलों ने चलाया स्वच्छता अभियान


उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत यमुनोत्री धाम में उत्तरकाशी पुलिस, एसडीआरएफ, आईआरबी, एटीएस, फायर सर्विस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों ने संयुक्त रूप से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्नान घाटों, यमुना नदी के तटों और धाम परिसर की साफ-सफाई कर नदी में प्रवाहित वस्त्र एवं अन्य कूड़ा-करकट एकत्र कर सुरक्षित निस्तारित किया गया। जवानों ने तीर्थयात्रियों से अपील की कि कूड़ा केवल डस्टबिन में डालें तथा प्लास्टिक, वस्त्र या अन्य सामग्री यमुना नदी में प्रवाहित न करें। अभियान का उद्देश्य धाम की पवित्रता, प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छ वातावरण को बनाए रखना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!