डौसनी में घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू


हरिद्वार/लक्सर। लक्सर क्षेत्र के ग्राम डौसनी में शुक्रवार सुबह एक घर में मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप मच गया। घर के सदस्यों ने जैसे ही मगरमच्छ को देखा, उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
वन विभाग की टीम ने सबसे पहले ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर हटाया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इसके बाद प्रशिक्षित कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को काबू में लेकर सुरक्षित रेस्क्यू किया। पूरे अभियान के दौरान किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, मगरमच्छ ग्राम डौसनी निवासी मदनपाल पुत्र जसवंत सिंह के घर में घुस आया था। रेस्क्यू अभियान में वन विभाग के कर्मचारी ’’गुरजंट सिंह’’ और ’’भोपाल सिंह’’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि मगरमच्छ या कोई अन्य वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दे तो घबराने या स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!