गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ जन-जागरण अभियान का समापन


देहरादून/धमतरी। ब्लॉक नगरी के ग्राम पंचायत तरी में आयोजित पांच दिवसीय ’’श्गौ आह्वान सम्मान हस्ताक्षर अभियानश्’’ एवं ’’गांव-गांव गौ ग्राम जन-जागरण यात्रा’’ का शुक्रवार को उत्साहपूर्वक समापन हुआ। तहसील प्रभारी रूपेंद्र चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण, जैविक खेती को बढ़ावा देना और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाना रहा।
समापन समारोह का संचालन रवि शंकर साहू ने किया। इस अवसर पर श्री गोपाल गौशाला के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल दुबे और जनपद सदस्य प्रतिनिधि संतोष मिश्रा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गाय से प्राप्त दूध, गोबर और गौमूत्र किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं तथा गौ पालन से जैविक खेती और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा मिलता है। वक्ताओं ने ग्रामीणों से नशे से दूर रहकर गौ सेवा अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, समृद्ध और संस्कारित समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक परिवार को कम से कम एक गाय पालने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान गौ संरक्षण और नशामुक्ति से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। अंत में ग्राम सरपंच प्रतिनिधि लखन सिन्हा ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने गौ संरक्षण, नशामुक्ति और प्रत्येक घर में गौ पालन का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच गोल्डी वर्मा, गौ सेवक बादल देवांगन, सुंदर सिंह ठाकुर, डॉ. टीकम वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!