भारी वाहनों पर 10 घंटे रोक

ऋषिकेश। आईडीपीएल ऋषिकेश में 4 जुलाई को आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जबकि आम यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं।
देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, कुमाऊं, टिहरी और पौड़ी से आने वाली बसों व छोटे वाहनों को निर्धारित मार्गों से आईडीपीएल स्थित पार्किंग स्थलों तक पहुंचाया जाएगा। बसों की पार्किंग पोस्ट ऑफिस के पास तथा छोटे वाहनों की पार्किंग हॉकी ग्राउंड और अन्य चिन्हित स्थलों पर होगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों के लिए भी अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में शामिल न होने वाले उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को नटराज चौक-रानीपोखरी-भानियावाला-नेपा
यातायात पुलिस ने 4 जुलाई को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ऋषिकेश क्षेत्र में सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर क्रेन से टो कर 1500 रुपये का चालान किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने, अनावश्यक हॉर्न से बचने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
