पुलिस ने 25 लाख से अधिक के फोन स्वामियों को किए सुपुर्द


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ’’श्वेता चौबे’’ के निर्देशन में चलाए जा रहे ’’मिशन मुस्कान’’ के तहत टिहरी पुलिस ने वर्ष 2026 में 147 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत ’’25 लाख रुपये से अधिक’’ है। इनमें ’’सीईआईआर पोर्टल’’ के माध्यम से विभिन्न राज्यों से ट्रेस किए गए 46 मोबाइल और 101 अन्य मोबाइल शामिल हैं।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने टिहरी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। जिन पर्यटकों के मोबाइल गुम होने के बाद वे अपने गृह राज्यों को लौट चुके थे, उनके मोबाइल भी सुरक्षित रूप से कोरियर के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि आमजन का विश्वास जीतना भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल थाने में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर उसे ब्लॉक कराएं, ताकि उसके दुरुपयोग को रोका जा सके और बरामदगी की संभावना बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!