जिला कारागार में आधुनिक हेयर सैलून का शुभारंभ


पौड़ी। जिला कारागार पौड़ी गढ़वाल में बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आधुनिक हेयर सैलून का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश ’’धर्म सिंह’’ ने सैलून का उद्घाटन करते हुए कहा कि कारागार केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाओं से बंदियों में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना विकसित होगी।
जेल अधीक्षक ’’कौशल कुमार’’ ने बताया कि यह पहल कारागार में सुधारात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की व्यापक योजना का हिस्सा है। प्रशासन बंदियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ’’सर्वेश पंवार’’, न्यायिक अधिकारी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!