सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा, सचिवों के मूल्यांकन के दिए निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी ’’नितिका खण्डेलवाल’’ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण, एमपैक्स, डेयरी एवं अन्य समितियों की प्रगति के साथ ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन सहकारी समितियों के सचिव संतोषजनक कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके कार्यों का नियमित मूल्यांकन किया जाए तथा कार्यकुशलता के आधार पर वेतन निर्धारण की कार्रवाई की जाए। उन्होंने समितियों को अधिक सक्रिय, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ’’वरुणा अग्रवाल’’, नाबार्ड के ’’के.एन. शुक्ला’’, नरेंद्रपाल सिंह चौहान, राजेश रतूड़ी, डेयरी प्रबंधक प्रेमचंद, राहुल गैरोला सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!