पोखरी पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा


चमोली। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत पोखरी पुलिस ने एक युवक को ’’0.93 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन)’’ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में विशालदृतिहारा मोटर मार्ग पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसकी पहचान ’’मयंक भट्ट (25)’’ निवासी ग्राम चमशील, थाना पोखरी के रूप में हुई। तलाशी में उसके कब्जे से स्मैक बरामद होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत, उपनिरीक्षक प्रशांत बिष्ट, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तथा पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!