अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 47.85 करोड़ की वसूली के लिए 31 आरसी जारी


टिहरी। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 मामलों में कुल ’’47 करोड़ 85 लाख 30 हजार 88 रुपये’’ की वसूली के लिए रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी किए हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार नोटिस जारी कर संबंधित पक्षों को सुनवाई और जवाब देने का अवसर दिया गया। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर वसूली की कार्रवाई की गई। जारी आरसी में टिहरी के 12, घनसाली के 11, कीर्तिनगर के 3, धनोल्टी के 2 और नरेंद्रनगर के 2 मामले शामिल हैं। प्रमुख वसूली में इस्पान इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर लिमिटेड, नवयुगा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय और गाबर कंस्ट्रक्शन कंपनी शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!