सीडीओ ने स्वरोजगार व आजीविका संवर्द्धन कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तरकाशी। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने विकासखंड नौगांव के ग्राम पंचायत हिमरोल, तियां सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आजीविका संवर्द्धन एवं स्वरोजगार आधारित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
हिमरोल स्थित यमुना वैली प्रोडक्ट 3के ऑर्गेनिक आउटलेट में उन्होंने हर्बल चाय, पहाड़ी दालें, मसाले, लाल चावल, बुरांश व संतरा जूस जैसे स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया और कहा कि संगठित विपणन से महिलाओं और किसानों की आय बढ़ रही है। उन्होंने पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कलोगी में मशरूम उत्पादन इकाई, गोबर गैस संयंत्र और पशुपालन केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही तियां में साबुन निर्माण इकाई का शुभारंभ करते हुए महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भरता, गुणवत्ता और विपणन पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
