विभाजन विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करेगी विशेष प्रदर्शनी

देहरादून। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर देहरादून में 14 से 16 अगस्त तक दून लाइब्रेरी एवं शोध केंद्र में विशेष फोटो एवं फिल्म प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 7 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। इसमें वर्ष 1947 के विभाजन, विस्थापन, संघर्ष और मानवीय पीड़ा से जुड़ी स्मृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। 14 अगस्त की शाम 6ः30 बजे नगर निगम के जुगमन्दर हॉल में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम पर आधारित भव्य कवि सम्मेलन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा विभाजन पीड़ित परिवारों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने के निर्देश दिए।
