स्यालना में आयुष्मान आरोग्य मंदिर ‘उत्कृष्ट केंद्र’ के रूप में उच्चीकृत

उत्तरकाशी। ब्रह्मखाल यात्रा मार्ग पर स्यालना के निकट आयुष्मान आरोग्य मंदिर को ’’उत्कृष्ट केंद्र’’ के रूप में उच्चीकृत किया गया, जिसका उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य मदन लाल बिजल्वाण ने किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रत्नमणि भट्ट ने बताया कि केंद्र में पंचकर्म थेरेपी, कपिंग थेरेपी, जलौका (जोंक) चिकित्सा, अग्निकर्म चिकित्सा, हेल्थ काउंसलिंग, स्त्री-प्रसूति एवं गैर-संचारी रोगों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर जैसी निःशुल्क जांच सेवाएं भी दी जाएंगी। यह केंद्र स्थानीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
