नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

पौड़ी। रिखणीखाल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी देवराज नेगी (20) निवासी रथुवाढाब, रिखणीखाल की संलिप्तता की पुष्टि की। इसके बाद उसे 30 जून को कोटद्वार के हनुमान चौक, शिवपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
