नशे के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, करीब एक किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुनि की रेती पुलिस, सीआईयू और एंटी नार्काेटिक्स फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
30 जून 2026 की रात जानकी सेतु पार्किंग के पास चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली, जिनके कब्जे से 980 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह चरस उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र से लेकर आए थे। पुलिस को इस दौरान नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अहम इनपुट भी मिले हैं, जिन पर आगे जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल पाल और रजत कुमार (दोनों 26 वर्ष) निवासी शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। एसएसपी ने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
