रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार


श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने समारोहपूर्वक कार्यभार ग्रहण किया। ट्रापीकल कैफे में आयोजित कार्यक्रम में रोटेरियन अनिल ढौडियाल ने अध्यक्ष, डॉ. हरीश भट्ट ने सचिव, डॉ. राजेंद्र भंडारी ने कोषाध्यक्ष, अनूप घिल्डियाल ने क्लब काउंसलर तथा सीताराम बहुगुणा ने सार्जेन्ट एट आर्म का दायित्व संभाला। रीजनल कोऑर्डिनेटर बृजेश भट्ट ने कॉलर चेंज की प्रक्रिया संपन्न कर नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी। नई कार्यकारिणी ने सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रोटरी मंडल स्तर पर विभिन्न पदों पर मनोनीत पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!