15.15 करोड़ की लागत से बना खजूरखाल-भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग, ग्रामीणों को मिली बेहतर सड़क सुविधा


चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत विकासखंड गैरसैंण में 15.375 किलोमीटर लंबे ’’खजूरखाल-भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग’’ का निर्माण 15.15 करोड़ रुपये की लागत से पूरा कर क्षेत्रवासियों को समर्पित कर दिया गया है।
पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी ने बताया कि सड़क निर्माण से कूनीगाड़ मल्ली, कूनीगाड़ तल्ली, कूनीगाड़ बिचली, कोठा, भण्डारीखोड़ सहित आसपास के अनेक गांवों के हजारों ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि यह मोटर मार्ग क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के साथ-साथ कृषि, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा। साथ ही किसानों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलने से उनकी आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!