एनसीओआरडी समिति की बैठक में नशा उन्मूलन अभियान की समीक्षा

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित जनपद स्तरीय एनसीओआरडी (छब्व्त्क्) समिति की बैठक में नशा उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत स्मैक, चरस और पोस्ता तस्करी से जुड़े तीन तथा आबकारी अधिनियम के तहत 14 मामले दर्ज किए गए हैं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 41 जागरूकता गोष्ठियों के माध्यम से 3,373 लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। हटवाल गांव में अवैध पोस्ता और अफीम की खेती नष्ट कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। अपर जिलाधिकारी ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास निगरानी बढ़ाने, हेल्पलाइन ’’1933’’ का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा सभी विभागों को समन्वित रूप से नशा उन्मूलन अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
