उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों का सम्मान


चमोली। चारधाम यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में चारधाम यात्रा ड्यूटी पूरी कर मूल तैनाती स्थल लौट रहे पुलिस उपाधीक्षक होशियार सिंह को बद्रीनाथ धाम और गोविंदघाट क्षेत्र में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सहायता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं स्थानांतरित उपनिरीक्षक स्नेहा तड़ियाल को भी बद्रीनाथ धाम में सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूडो एवं जुजुत्सु में पदक जीतने वाले खिलाड़ी शुभम चौधरी को भी सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्कृष्ट पुलिस सेवा और खेलों में उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा जनपद और देश का गौरव बढ़ाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!