महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने एसपी चमोली से की शिष्टाचार भेंट

चमोली। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चन्द्रकला तिवारी ने पहली बार पुलिस कार्यालय गोपेश्वर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराधों से सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बालिकाओं की सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन सेवाओं के प्रभावी संचालन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। एसपी ने कहा कि चमोली पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई और जनजागरूकता अभियान लगातार चला रही है। बैठक में महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में समन्वित प्रयासों को और मजबूत बनाने पर भी सहमति बनी।
