4 से 10 जुलाई तक मनाया जाएगा ‘’सेवा सप्ताह’’

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सेवा, सुशासन एवं समर्पण थीम पर 4 से 10 जुलाई तक आयोजित होने वाले ’’‘सेवा सप्ताह’’’ की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इस दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा शिविर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, रोजगार, स्वरोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं युवा कल्याण से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। चिकित्सा एवं दिव्यांग शिविर भी आयोजित होंगे। 4 जुलाई को मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
