टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने पर दिया जोर


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में ’’टीबी मुक्त भारत अभियान’’ की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों में विशेष शिविर लगाकर टीबी की स्क्रीनिंग और संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक विकासखंड में नोडल अधिकारी नामित करने, उच्च जोखिम वाले गांवों में शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने तथा मोबाइल हेल्थ वैन और पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए विभागीय समन्वय और जनजागरूकता पर विशेष बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!