गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन शत-प्रतिशत पूरा


टिहरी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत टिहरी जनपद की धनौल्टी एवं घनसाली विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त सभी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने इसे निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए संबंधित अधिकारियों, बीएलओ और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, जिससे प्रत्येक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का सुचारु रूप से उपयोग कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!