600 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में यूके हाईटेक नर्सरी संचालक अनिल रावत को राहत


विकासनगर। यूके हाईटेक नर्सरी के संचालक अनिल रावत को कथित 600 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने प्रकरण खारिज कर दिया। मामला उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा गया था। आरोप था कि उद्यान विभाग के कुछ अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी कर नर्सरी को कार्य आवंटित किया था। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने अंतिम रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें अभियोजन योग्य साक्ष्य नहीं पाए गए।
फैसले के बाद अनिल रावत ने कहा कि उन पर लगाए गए 600 करोड़ रुपये के घोटाले और बीमार सेब के पौधे वितरित करने के आरोप निराधार साबित हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि किसानों के बागों में लगाए गए पौधे आज भी स्वस्थ हैं। रावत ने कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा था और इस निर्णय से उनके विरुद्ध लगे आरोप समाप्त हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!