अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, भाजपा पर साधा निशाना

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर हरिद्वार में सपा कार्यकर्ताओं ने कांवड़ पटरी मार्ग पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान और आशीष यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया और सभी वर्गों को समान रूप से सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया। उन्होंने दावा किया कि आज भी प्रदेश की जनता उनके कार्यकाल को याद करती है।
आशीष यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग प्रभावित है और जनता अब परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा को ष्चंदा चोरीष् का जवाब अपने मत से देगी।
जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी और लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि पौधारोपण केवल जन्मदिवस का उत्सव नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव शोषितों, वंचितों, दलितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं तथा राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं।
कार्यक्रम में सुमित तिवारी, आसाराम यादव, अभि यादव, मोहम्मद अली, प्रिंस यादव, आदेश उपाध्याय, दीक्षांत शर्मा, शिबू कश्यप, राजेश कुमार, आदित्य यादव, अंकित यादव, शिवराम, विक्की सैनी, गफ्फार अंसारी, विकास यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
