गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में सजे विशेष दीवान

हरिद्वार। सिक्ख समाज के छठे गुरु, अकाल तख्त के संस्थापक एवं बंदी छोड़ दाता गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाश पर्व पर हरिद्वार के गुरुद्वारों में श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया, जहां बड़ी संख्या में संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका और शबद-कीर्तन का आनंद लिया। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने गुरु हरगोबिंद साहिब के जीवन, मीरी-पीरी की परंपरा, अकाल तख्त की स्थापना तथा 52 हिंदू राजाओं की मुक्ति का उल्लेख करते हुए उनके सेवा, साहस और धर्म रक्षा के संदेश पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संत तरलोचन सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
