हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल करने पर दिया जोर

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध और पारदर्शी पुनरीक्षण लोकतंत्र की आधारशिला है तथा इसमें सभी राजनीतिक दलों, बीएलओ और बीएलए का सहयोग आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 13,76,813 मतदाताओं में से 98.48 प्रतिशत को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 79.76 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। उन्होंने राजनीतिक दलों से शेष प्रपत्रों को समयबद्ध रूप से जमा कराने में सहयोग की अपील की, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया।
