हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर गिरफ्तार, 10.67 ग्राम स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डाकपत्थर स्थित पीठ ग्राउंड के पास से हिस्ट्रीशीटर बुरहान (31) निवासी विशाल कॉलोनी, जीवनगढ़, विकासनगर को 10.67 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं के नशे का आदी होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर मादक पदार्थों की तस्करी, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट समेत करीब दो दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में कई बार जेल भी जा चुका है।
