केदारनाथ धाम में 10 दिन में 9.5 टन कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम एवं पैदल मार्ग पर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत 18 से 27 जून के बीच लगभग 9.5 टन ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया। प्रशासन, सुलभ इंटरनेशनल और नगर पंचायत केदारनाथ के संयुक्त प्रयासों से 2,332 बैगों में एकत्र 9,549 किलोग्राम कूड़ा सुरक्षित रूप से निस्तारित किया गया। पर्यावरण मित्र प्रतिदिन प्लास्टिक, पानी की बोतलें और अन्य अपशिष्ट एकत्र कर गौरीकुंड तक पहुंचाते हैं, जहां से सोनप्रयाग स्थित कॉम्पेक्टर के माध्यम से उसका वैज्ञानिक निस्तारण किया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ धाम की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी धाम को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!