कोटद्वार पुलिस ने दो रिकवरी वारंटियों को किया गिरफ्तार

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस ने दो रिकवरी वारंटों की तामील करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में विचाराधीन मामलों में अभियुक्तों के पेश न होने पर उनके जमानतदारों के विरुद्ध 75-75 हजार रुपये की वसूली के रिकवरी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने लगातार पतारसी और दबिश के बाद रविन्द्र एवं राजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वारंटियों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिनव शर्मा एवं कांस्टेबल अमित शामिल रहे।
