हरेला पर्व पर 16 जुलाई को होगा व्यापक पौधारोपण

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 16 जुलाई को मनाए जाने वाले हरेला पर्व की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला केवल पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का अभियान है। उन्होंने सभी विकासखंडों, तहसीलों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय जलवायु के अनुरूप फलदार, छायादार और औषधीय पौधों के रोपण तथा उनके संरक्षण पर विशेष जोर दिया। बैठक में सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्ययोजना तैयार कर हरेला पर्व को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।
