बैठक में उत्कृष्ट बैंक अधिकारियों को किया सम्मानित

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनपद स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की मार्च त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकारी योजनाओं के अंतर्गत बैंकों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागों और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वरोजगार, ऋण वितरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ऋण प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
