टिहरी में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दुर्घटना संभावित स्थलों के सुधार के निर्देश

नई टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जनवरी से मई 2026 के दौरान जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में 39.13 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। जिलाधिकारी ने देवप्रयाग क्षेत्र में यातायात व्यवस्था मजबूत करने, ओवरस्पीडिंग पर सख्ती और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। मानसून को देखते हुए 20 संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी सहित आवश्यक संसाधनों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
