शिविर में स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर दिया जोर


थलीसैंण। नगर पंचायत थलीसैंण में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रेहड़ी-पटरी एवं छोटे स्वरोजगार से जुड़े पात्र लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत ऋण सुविधा, डिजिटल भुगतान, समय पर ऋण चुकाने पर ब्याज अनुदान तथा अन्य लाभों की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन भी किया गया। नगर पंचायत ने सभी स्ट्रीट वेंडरों से योजना का अधिकतम लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष बीरा देवी, अधिशासी अधिकारी दीपक प्रताप, बैंक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!