अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, छोटा हाथी वाहन सीज


देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा तस्करी विरोधी अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन को भी सीज कर दिया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से करीब 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पांवटा साहिब की ओर से आ रहे वाहन (एचआर-47-एच-9508) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से चंडीगढ़ मार्का 9 वन मेक व्हिस्की की 120 पेटी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय सिंह, अमित कुमार और मंजीत, निवासी हरियाणा, के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। कार्रवाई चौकी प्रभारी कुल्हाल उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता व पुलिस टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!