108वें सुंदरकांड पाठ पूर्ण होने पर हवन यज्ञ संपन्न


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर स्थित हनुमान मंदिर कमलेश्वर में संकट मोचन सेवा दल द्वारा 108वें सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। आयोजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सेवा दल ने बताया कि वर्षों से विभिन्न धार्मिक अवसरों पर सुंदरकांड पाठ की परंपरा निभाई जा रही है। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!