पुलिस ने महिला पर्यटक का पर्स पुलिस ने लौटाया

पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दिल्ली से आई महिला पर्यटक का गुम हुआ पर्स बरामद कर उसे सकुशल वापस सौंप दिया। पर्स में करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य के सोने के कुंडल और 7,600 रुपये नकद सुरक्षित मिले। परमार्थ निकेतन घाट पर गंगा स्नान के दौरान पर्स गुम होने की सूचना मिलते ही रामझूला चौकी के हेड कांस्टेबल सुवर्धन, हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह और पीआरडी जवान विमल बिष्ट ने तत्काल खोजबीन कर पर्स बरामद किया। महिला एवं उनके परिजनों ने पुलिस की ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
