निर्जला एकादशी पर लक्सर प्रेस क्लब ने लगाई छबील

लक्सर। निर्जला एकादशी के अवसर पर लक्सर प्रेस क्लब एसोसिएशन द्वारा सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए प्रेस क्लब कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर छबील लगाई गई। इस दौरान सैकड़ों राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को मीठा मीठा पानी वितरित किया गया।
प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि निर्जला एकादशी सेवा और परोपकार का पर्व है, इसलिए यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक रजनीश कुमार, अध्यक्ष प्रवीण सैनी, महामंत्री जाने आलम सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
फाउंडेशन ट्रस्ट ने लगाई छबील
लक्सर। निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री फाउंडेशन ट्रस्ट एवं श्री सीमेंट लिमिटेड लक्सर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई गई। भीषण गर्मी में आयोजित इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल जल ग्रहण कर राहत महसूस की।
